Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 07:40 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के निर्देशानुसार, देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य सहभागी संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
उम्मीदवार सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड 2026 डिजिलॉकर पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 24 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर CUET PG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।