CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा शहर की संख्या 312 से घटकर 292 हुई, अधिकतम दो विकल्पों का कर सकेंगे चयन
Abhay Pratap Singh | December 16, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम के लिए कुल 292 परीक्षा शहरों में भारत के 276 शहर और विदेशों के 16 शहर शामिल हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए परीक्षा शहरों की संख्या कम कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अब चार की जगह दो परीक्षा शहर के चयन का विकल्प मिलेगा।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम के लिए कुल 292 परीक्षा शहरों में भारत के 276 शहर और विदेशों के 16 शहर शामिल हैं। हालांकि, पिछले वर्ष परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा कुल 312 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, जिनमें से लगभग 285 शहर भारत में और 27 विदेशी शहर शामिल थे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा शहर की कटौती के बावजूद 157 विषयों के लिए सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में कराने की घोषणा की है। प्रत्येक पेपर के लिए परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। एनटीए ने सीयूईटी पीजी के लिए विषयों की संख्या और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है।
एनटीए ने कहा, “उम्मीदवार द्वारा चयनित शहरों में से किसी एक शहर में केंद्र आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन प्रशासनिक कारणों से एनटीए के पास उम्मीदवार द्वारा चुने गए विकल्पों के अलावा किसी अन्य शहर को आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित है।” अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
CUET PG 2026 Application Form Date: आवेदन तिथि
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर, 2025 से शुरू है और 14 जनवरी, 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी करेक्शन विंडो 18 से 20 जनवरी, 2026 तक खोली जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में मार्च 2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा, जिसे लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 के साथ परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र लोना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार