CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा कल होगा जारी, परीक्षा 11 मार्च से
Santosh Kumar | March 6, 2024 | 09:36 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कुल 157 विषयों के लिए 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड कल यानी 7 मार्च को जारी किया जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
बता दें कि CUET PG 2024 परीक्षा भारत और देश के बाहर 24 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी।
एनटीए ने कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा सीयूईटी पीजी 2024 की सिटी सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शहर सूचना पर्ची की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।
Also read CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, pgcuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड
CUET PG 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से CUET PG 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- नवीनतम घोषणा में, 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, उम्मदीवार यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- 'सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड' स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उम्मीदवार इसमें दर्ज डिटेल को जाँचें और पीडीएफ फाइल भविष्य के लिए डाउनलोड करें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार