CTET July Result 2024: सीटेट जुलाई परिणाम जल्द ctet.nic.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 04:57 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सीटेट 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीबीएससी सीटीईटी जुलाई 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा 7 जुलाई को दो सत्रों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था।
सीटीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की 24 जुलाई को जारी की गई थी, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया गया था। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीटेट जुलाई 2024 अंतिम उत्तर कुंजी और सीटेट जुलाई परिणाम जारी किए जाएंगे।
Also read अग्निवीरों को यूपी पुलिस, पीएसी बल में मिलेगा वेटेज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
सीटेट जुलाई 2024 परिणाम घोषित होने के बाद सभी पात्र उम्मीदवारों की CTET मार्कशीट डिजिटल मोड में उनके डिजिलॉकर खातों में अपलोड कर दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट जुलाई एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CTET RESULT 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से सीटेट जुलाई रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध CTET परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और सीटेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CTET CERTIFICATE: सीटेट प्रमाणपत्र की वैधता
सीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी। CTET उत्तीर्ण करने वाले व्यक्ति अपने स्कोर में सुधार के लिए दोबारा भी सीटेट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीटेट परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अटेम्प्ट की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल