CTET 2025 Application Form: सीटेट जुलाई एप्लीकेशन फॉर्म कब आएगा? अभ्यर्थी सीबीएसई से पूछ रहे हैं सवाल
Santosh Kumar | June 3, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड यानी सीबीएसई से पूछ रहे हैं कि क्या सीटेट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी या नहीं!
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आवेदन पत्र की तिथि के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सीटेट जुलाई 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
अभ्यर्थी परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड यानी सीबीएसई से पूछ रहे हैं कि क्या सीटेट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी या नहीं! हालांकि, बोर्ड ने सीटीईटी 2025 अधिसूचना के बारे में कोई लेटेस्ट अपडेट साझा नहीं किया है।
CTET 2025 Application Form: अभ्यर्थी सीबीएसई से कर रहे सवाल
इसके अलावा एक यूजर (@fencer_07) ने एक्स पर एक बीजेपी समर्थक के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सीएम रेखा गुप्ता सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी तूफानी पार्टी जुलाई में सीटेट भी नहीं करा पा रही है...नौकरी क्या देगी।
एक अन्य यूजर (@RahulDa81028001) ने सीबीएसई को टैग करते हुए लिखा, "कुछ तो शर्म करो..सीटेट का नोटिस कब जारी करोगे..भूल गए हो क्या..अगर जुलाई में नहीं लेना है तो नोटिस में बता दो..कि हम इस साल दिसंबर में ही लेंगे।"
एक अन्य अभ्यर्थी (@ashutoshpr6524) ने लिखा, "सीटेट जुलाई 2025 के लिए अधिसूचना कब जारी होगी? बोर्ड द्वारा कोई जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है?" बता दें कि सीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
CTET Ka Form Kab Aayega 2025: सीटेट आवेदन शुल्क
सीबीएसई सीटीईटी 2025 के लिए, उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा, फिर व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीटेट परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है: पेपर I (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर II (कक्षा 6 से 8 के लिए)। उम्मीदवार दोनों पेपरों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 (केवल एक पेपर) और ₹1200 (दोनों पेपर) है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह ₹500 और ₹600 है।
अगली खबर
]HBSE Compartment Exam 2025: हरियाणा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट डेटशीट bseh.org.in पर जारी, जानें विषयवार शेड्यूल
ये परीक्षाएं जुलाई 2025 में उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी जो मुख्य परीक्षाओं में एक या उससे अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए थे। छात्र बोर्ड की वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग