CSIR NET 2025 Exam Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 28 जुलाई को एग्जाम, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | July 8, 2025 | 06:33 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा एक ही दिन 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 परीक्षा एक ही दिन होने के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएसआईआर नेट की तिथि में बदलाव किया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी 5 विषयों—मैथमैटिकल साइंसेज, अर्थ/एटमॉस्फेरिक/ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा अब 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
CSIR NET 2025 Exam City Slip: एग्जाम सिटी स्लिप डेट
सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से देख सकेंगे।
इसके बाद सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सीएसआईआर नेट 2025 पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों होगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
Also read UGC NET Answer Key 2025 (Out) Live: यूजीसी नेट जून सत्र आंसर की जारी; संभावित रिजल्ट डेट, कटऑफ जानें
सीएसआईआर नेट परीक्षा एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल दो सत्रों में आयोजित की जाती है।
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा