CSIR NET 2025 Exam City Slip: सीएसआईआर नेट जून सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 03:38 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सीएसआईआर नेट 2025 जून सत्र के लिए परीक्षा सिटी स्लिप किसी भी समय जारी कर सकती है। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 28 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 5 विषयों - मैथमेटिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज, केमिकल साइंसेज, अर्थ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देगी।
हालांकि, यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है; एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। स्लिप डाउनलोड करने के बाद, उसमें दी गई जानकारी की जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
CSIR UGC NET June 2025: सीएसआईआर नेट लॉगिन विवरण
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 2025 सिटी स्लिप आमतौर पर परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाती है। पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन एचटेट 2024 परीक्षा उसी दिन होने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।
CSIR NET June 2025 City Slip: डाउनलोड प्रक्रिया
सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय के कुल अंक 200 हैं। सभी विषयों की परीक्षा अवधि 3 घंटे की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीएसआईआर नेट परीक्षा में प्रत्येक विषय में पूछे गए प्रश्नों की कुल संख्या देख सकते हैं-
| विषय |
कुल प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
|
मैथमेटिकल साइंसेज |
120 |
|
लाइफ साइंसेज |
145 |
|
केमिकल साइंसेज |
120 |
|
अर्थ साइंसेज |
150 |
|
फिजिकल साइंसेज |
75 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार