CSIR UGC NET 2024 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, जानें फीस
Santosh Kumar | August 11, 2024 | 09:15 AM IST | 2 mins read
एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 चुनौती विंडो आज रात 11.50 बजे तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने का आज यानी 11 अगस्त को आखिरी दिन है। अगर किसी उम्मीदवार को एनटीए द्वारा जारी आंसर-की में कोई त्रुटि लगती है तो वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के जरिए सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2024 को चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 चुनौती विंडो आज रात 11.50 बजे तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट न होने पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के 187 शहरों में स्थित 348 परीक्षा केंद्रों पर 2,25,335 उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
CSIR UGC NET 2024 Answer Key: रिजल्ट जल्द
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
यदि किसी अभ्यर्थी की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी ही मान्य होगी।
CSIR UGC NET 2024 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CSIR UGC NET 2024 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CSIR UGC NET 2024 Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अंकों की गणना करें और त्रुटि होने पर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’