CSIR UGC NET 2023 Final Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 अंतिम उत्तर कुंजी जारी, nta.nic.in से करें चेक
Santosh Kumar | February 13, 2024 | 01:34 PM IST | 1 min read
एनटीए ने परीक्षा का परिणाम पहले ही 3 फरवरी जारी कर दिया है। रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर सत्र सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार nta.nic.in के माध्यम से सीएसआईआर 2023 अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा का परिणाम पहले ही 3 फरवरी जारी कर दिया है। रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 स्कोर कार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। दिसंबर सत्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गई थी।
परीक्षा 5 विषयों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एनटीए द्वारा देशभर के 176 शहरों के 356 केंद्रों पर आयोजित की गई। CSIR UGC NET Exam में उपस्थित होने के लिए कुल 2,19,146 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि परीक्षा में केवल 1,75,355 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 6 जनवरी को दिसंबर सत्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी को 6 से 8 जनवरी तक चुनौती दे सकते थे। वहीं, अब एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इसे आधिकारिक साइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET 2023: आंसर की डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से CSIR UGC NET 2023 Final Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं।
- नवीनतम घोषणाओं में CSIR UGC NET 2023 Final Answer Key पर क्लिक करें।
- पीडीएफ खुल जाएगी और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई