CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर अधिसूचना, एग्जाम डेट जल्द; जानें परीक्षा पैटर्न, शुल्क, पात्रता
Santosh Kumar | December 5, 2024 | 12:51 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सीएसआईआर नेट परीक्षा वर्ष में दो बार जून और दिसंबर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में आयोजित की जाती है।
सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन शुल्क तय है। सामान्य वर्ग के लिए यह 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये है।
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीएसआईआर नेट परीक्षा पैटर्न 2024 की जांच कर सकते हैं-
|
विवरण |
सीएसआईआर नेट परीक्षा पैटर्न हाइलाइट्स |
|---|---|
|
परीक्षा के पेपर |
पांच (केमिस्ट्री, अर्थ साइंस, लाइफ साइंस, मैथ साइंस, फिजिकल साइंस) |
|
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन |
|
परीक्षा की अवधि |
180 मिनट |
|
कुल प्रश्न |
विषय के अनुसार अलग-अलग |
|
प्रश्नों का प्रकार |
बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यूएस) |
|
कुल अंक |
200 |
|
मार्किंग स्कीम |
विषय के अनुसार अलग-अलग |
|
परीक्षा की भाषा |
अंग्रेजी और हिन्दी |
Also read CSIR NET Result 2024 Cut off: सीएसआईआर यूजीसी नेट कटऑफ जारी, csirhrdg.res.in पर करें चेक
CSIR NET 2024 December: सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 पात्रता मानदंड
सीएसआईआर नेट 2024 उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
सीएसआईआर नेट 2024 पात्रता मानदंड की बात करें तो, उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के बाद किसी भी परेशानी से बचने के लिए आवेदन पत्र जमा करने से पहले सीएसआईआर नेट पात्रता मानदंड की जांच करना आवश्यक है-
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामान्य श्रेणी के लिए 55% और अन्य श्रेणी के लिए 50% अंक के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अपनी पोस्ट-ग्रेजुएशन को दो साल के भीतर पूरा कर लें।
- जेआरएफ के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
CSIR NET Dec 2024 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- CSIR NET December 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भरें।
- सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन शुल्क जमा करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
बता दें कि सीएसआईआर नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। एनटीए ने पहले ही यूजीसी नेट 2024 दिसंबर अधिसूचना जारी कर दी है।
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर तक चल रही है। एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा 1 से 19 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा