CSEET June 2026 Admit card: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, परीक्षा 1 मई से
Abhay Pratap Singh | May 21, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड जून 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने यूनिक आईडी नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने यूनिक आईडी नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सीएसईईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।
आईसीएसआई की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 का आयोजन 1, 2, 3 और 4 जून को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीएसईईटी जून एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य जानकारी शामिल है। पेपर में 4 सेक्शन करंट अफेयर्स एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, बिजनेस कम्युनिकेशन, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट और लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग से प्रश्न होंगे।
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक सेक्शन में 35-35 प्रश्न और कुल 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
ICSI CSEET June 2026 Admit Card Out: डाउनलोड करें
आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड जून 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड लिंक क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीएसईईटी एडमिट कार्ड जून 2026 जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]JEE Advanced Response Sheet 2026: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट आज होगी जारी, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तर शामिल होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार