Bihar CSBC City Intimation Slip 2026: सीएसबीसी बिहार पुलिस सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड लिंक और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वॉर्डन और मोबाइल स्कॉयड टीम के 4,236 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार सीएसबीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार सीएसबीसी सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र वाले जिला/ शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जो एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, लिखित परीक्षा राज्य के 38 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर 14 जून और 17 जून, 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे से 9 बजे निर्धारित है, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।
प्रत्येक पाली की परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे से और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने बताया कि, 14 जून की परीक्षा तिथि के लिए एडमिट कार्ड 8 जून से और 17 जून की परीक्षा तिथि के लिए हाल टिकट 11 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
सीएसबीसी बिहार पुलिस भर्ती 2025 के माध्यम से प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वॉर्डन और मोबाइल स्कॉयड टीम के कुल 4,236 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसबीसी कांस्टेबल एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक apply-csbc.com/csbc_032025_we_admitcards/applicationIndex पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, Advt 03/2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बिहार पुलिस सीबीएसबी कांस्टेबल सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार