Saurabh Pandey | January 23, 2025 | 05:19 PM IST | 2 mins read
CMAT 2025 परीक्षा भारत के 100 से अधिक शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को CMAT 2025 परीक्षा के लिए शिफ्ट में और उनके एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी सीएमएटी 2025 परीक्षा 25 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से दो पालियों में आयोजित करेगा। सीमैट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट xams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एनटीए ने सीमैट एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।
सीमैट 2025 शिफ्ट I 9 बजे से 12 बजे तक और शिफ्ट II दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
सीमैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या सीमैट एडमिट कार्ड में मौजूद विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।