COMEDK UGET 2025 Counselling: कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि 30 जून तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | June 24, 2025 | 02:41 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी 2025 में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 2025 (UGET 2025) के लिए राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर 30 जून (सुबह 11 बजे) तक कॉमेडके यूजीईटी 2025 काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। राउंड 1 के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट योग्यता, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के आधार पर घोषित किया जाएगा।
कर्नाटक के विभिन्न कॉलेजों या संस्थानों में इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि और दंत चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग आयोजित की जाती है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट कॉमेडके की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
COMEDK UGET Counselling 2025: कैसे पंजीकरण करें?
कॉमेडके यूजीईटी 2025 काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं:
- कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विकल्प का चयन करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और विवरण की जांच करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।
COMEDK UGET 2025 Counselling Round 1: आवश्यक दस्तावेज
कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- मूल पहचान पत्र
- कक्षा 12 या 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 या द्वितीय पीयूसी के लिए प्रवेश पत्र
- COMEDK UGET परीक्षा हाल टिकट
- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- ओसीआई, पीआईओ दस्तावेज
- वीटीयू पात्रता प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग शेड्यूल सभी राउंड के लिए जारी, राउंड 1 चॉइस फिलिंग 27 जून से 2 जुलाई
पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 27 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 2 जुलाई 2025 तक अपने विकल्प भर सकेंगे। जीकप राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई 2025 को जारी होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल