CMAT 2026 Answer Key Challenge: सीमैट प्रोविजनल आंसर की पर चुनौतियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 02:15 PM IST | 2 mins read
सीमैट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कल कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर सीमैट आंसर की 2026 पर 2 फरवरी (रात 11:50 बजे) तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीमैट प्रोविजनल आंसर की 2026 31 जनवरी को जारी की गई थी और चुनौती विंडो भी इसी दिन सक्रिय कर दी गई। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीमैट फाइनल आंसर की 2026 और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जो उम्मीदवार सीमैट प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग) शुल्क का भुगतान करने देकर चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट 02.02.2026 (रात 11.50 बजे तक) क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ UPI मोड में किया जा सकता है।
नोटिस में कहा गया कि आपत्ति शुल्क भुगतान के बिना उठाई गई किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। सीमैट आंसर की ऑब्जेक्शन फीस किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पंजीकृत 53453 कैंडिडेट के लिए आयोजित गई थी।
कैंडिडेट्स द्वारा दी गई चुनौतियों को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के पैनल द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। अगर किसी कैंडिडेट की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को रिवाइज किया जाएगा और उसी के अनुसार सभी कैंडिडेट्स के जवाबों पर लागू किया जाएगा। रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर, रिजल्ट तैयार किया जाएगा
CMAT Answer Key Objections Window 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीमैट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:
- सीमैट की आधिकारिक वेबसाइट https://cmat.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Answer Key Challenge CMAT-2026’ पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और विवरण के साथ ‘व्यू क्वेश्चन पेपर’ पर क्लिक करें।
- सहायक दस्तावेजों के साथ चुनौती दर्ज करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]Education Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने तीन-तीन नए एआईआईए, एनआईपीईआर और 1 एनआईडी स्थापित करने की घोषणा की
वित्त मंत्री निर्मला ने भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना प्रस्तावित की है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच