CMAT Final Answer Key 2026: सीमैट फाइनल आंसर की cmat.nta.nic.in पर जारी, एनटीए ने कोई भी प्रश्न नहीं हटाया
Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 10:29 AM IST | 1 min read
सीमैट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्कता नहीं होगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 17 फरवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर सीमैट 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्कता नहीं होगी। सीमैट 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ से एनटीए ने कोई भी प्रश्न नहीं हटाया है। हालांकि, केवल एक प्रश्न के दो सही विकल्प हैं।
एनटीए द्वारा जारी सीमैट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। सीमैट 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सीमैट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीमैट आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
एनटीए ने 25 जनवरी को सीएमएटी 2026 परीक्षा आयोजित की थी। सीमैट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 31 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 2 फरवरी को समाप्त हो गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CMAT Final Answer Key 2026 PDF: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन सीमैट फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://cmat.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Final Answer Keys for CMAT – 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच