सीएम सम्राट चौधरी ने कक्षा 10-12 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Press Trust of India | September 10, 2026 | 07:47 AM IST | 2 mins read
अधिकारियों के अनुसार, इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये दिए गए।
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) और मैट्रिक (कक्षा 10) वार्षिक परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया। राजधानी पटना में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
अधिकारियों के अनुसार, इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये दिए गए। इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये तथा मैट्रिक में चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये दिए गए।
इन सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 51 हजार रुपये भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसी बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में कोचिंग, लाइव क्लास और ‘लाइव ट्यूटरिंग’ की सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं। बाढ़ की समस्या का उल्लेख करते हुए चौधरी ने कहा कि केवल राहत और बचाव कार्यों पर निर्भर रहने के बजाय जल प्रवाह व्यवस्था में सुधार कर स्थायी समाधान की दिशा में दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे।
समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ दोपहर का भोजन किया तथा उनके भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल