Abhay Pratap Singh | October 25, 2024 | 11:29 AM IST | 2 mins read
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (सीएलएटी 2025) के माध्यम से 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में सीटें भरी जाएंगी।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) आज यानी 25 अक्टूबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) के लिए सुधार विंडो और शुल्क भुगतान सुविधा को बंद कर देगा। क्लैट 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेड consortiumofnlus.ac.in पर जाकर क्लैट 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
Also See: CLAT PYQ's with Solutions | 50+ Legal Reasoning Passages | Quant
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
नोटिस में कहा गया कि, सीएलएटी 2025 आवेदन सुधार विंडो बंद होने से पहले उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, आवेदन किए गए कार्यक्रम और आरक्षण पात्रता को संपादित करने की अनुमति होगी। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 1 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा।
एनएलयू सूचना के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना पंजीकरण कर लिया है, लेकिन CLAT 2025 के लिए भुगतान नहीं किया है, वे 25 अक्टूबर, 2024 (शुक्रवार) को रात 11:59 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और CLAT 2025 के लिए अपना पंजीकरण प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।”
अधिसूचना में कहा गया कि, “अप्रत्याशित घटनाओं के कारण किसी परीक्षा शहर या केंद्र को रद्द कर दिया जाता है या किसी विशेष परीक्षा केंद्र से उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों की अपर्याप्त या अतिरिक्त संख्या होती है, तो CLAT 2025 के संयोजक को ऐसे शहर/केंद्र को रद्द करने और आवेदक को किसी अन्य शहर/केंद्र में स्थानांतरित करने का अधिकार है।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से क्लैट 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं: