CLAT 2024 Counselling: क्लैट 2024 काउंसलिंग पहली आवंटन सूची जारी
Nitin | December 26, 2023 | 11:46 AM IST | 1 min read
क्लैट काउंसलिंग 2024: उम्मीदवारों को अपनी सीटें फ्रीज, फ्लोट या एग्जिट करनी होंगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 2 जनवरी तक पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने क्लैट 2024 काउंसलिंग (CLAT 2024 Counselling) की पहली आवंटन सूची 26 दिसंबर, 2023 आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर प्रकाशित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्लैट 2024 काउंसलिंग (CLAT 2024 Counselling in hindi) प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे इसकी जांच कर सकते हैं।
यदि क्लैट 2024 काउंसलिंग में आवंटित सीट उम्मीदवार की पसंद के अनुसार है, तो वे उसे 'स्वीकार' कर सकता हैं और यदि सीट उम्मीदवार की रुचि के अनुसार नहीं है तथा वे क्लैट 2024 काउंसलिंग (CLAT 2024 Counselling in hindi) आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहता तो वे अपनी सीट 'फ्रीज़' कर सकता है। इसके अलावा यदि छात्र को उनकी पहली प्राथमिकता आवंटित नहीं की गई है और वह उच्च प्राथमिकता प्राप्त करने की संभावना को 'ओपन' छोड़ना चुनते हैं, तो उन्हें 'फ्लोट' विकल्प का चयन करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार क्लैट 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया (CLAT 2024 Counselling Process) में भाग नहीं लेना चाहता है, तो वह 'एक्ज़िट' विकल्प चयन कर सकते है।
जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार सीट प्राप्त होती है, उन्हें 'फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प चुनने से पहले 20,000 रुपये की नॉन रिफ़ंडएबल पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
क्लैट काउंसलिंग 2024 की पहली मेरिट सूची कैसे जांचें?
-
क्लैट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
-
क्लैट 2024 टैब पर क्लिक करें।
-
नोटिफ़िकेशन के नीचे 'फ़र्स्ट प्रोविज़नल एलोटमेंट लिस्ट' टैब पर क्लिक करें।
-
आपके सामने सभी एनएलयू की प्रोविज़नल लिस्ट विंडो खुल जाएगी।
-
आप क्लैट 2024 प्रोविजनल आवंटन सूची की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी