Saurabh Pandey | May 27, 2025 | 02:14 PM IST | 1 min read
इसके अलावा सीआईएससीई कल यानी 28 मई को पुनर्मूल्यांकन विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन विंडो 30 मई तक खुली रहेगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के लिए रीचेकिंग का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और recheckresults.cisce.org पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसके अलावा सीआईएससीई कल यानी 28 मई को पुनर्मूल्यांकन विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन विंडो 30 मई तक खुली रहेगी।
आईसीएसई, आईएससी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भरना होगा तथा उत्तर पुस्तिका परीक्षा के लिए प्रति विषय 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।