Santosh Kumar | February 18, 2025 | 08:56 AM IST | 2 mins read
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 आज से अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) के साथ शुरू हो रही है। आईसीएसई परीक्षाएं 27 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: काउंसिल ऑफ द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आज यानी 18 फरवरी से इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। आईसीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आईसीएसई एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी किया जा चुका है।
आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले छात्र अपने सभी संबंधित निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 27 मार्च 2025 तक चलेंगी।
सीआईएससीई आईसीएसई परीक्षा 2025 सुबह 11 बजे शुरू होगी और छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। कुछ खास विषयों के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे भी हो सकती है। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 आज से अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) के साथ शुरू हो रही है। छात्रों को उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर उचित स्थान पर अपनी पहचान संबंधी जानकारी जैसे कि विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और विषय का नाम लिखना आवश्यक है।
सीआईएससीई कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा-