CIL MT Answer Key 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो ओपन, 3 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | August 31, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवार 3 सितंबर को रात 11:55 बजे तक किसी भी गलत या विवादास्पद प्रश्न के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की। यह परीक्षा 24 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 660 पदों के लिए चल रही है।
आंसर की जारी करने के साथ ही, कोल इंडिया ने रिस्पॉन्स क्वेरी मैनेजमेंट सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने पर्सनल लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपनी रिकॉर्ड की गई रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं।
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से जारी है। उम्मीदवार 3 सितंबर को रात 11:55 बजे तक किसी भी गलत या विवादास्पद प्रश्न के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
CIL MT Answer Key 2026: आपत्तियां ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी
आपत्तियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। ईमेल या डाक जैसे किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करते समय, उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न चुनना होगा।
इसके साथ ही उसका सही विकल्प बताना होगा और मान्य प्रमाण (जैसे मानक पाठ्यपुस्तकों के संदर्भ) अपलोड करने होंगे। सही आपत्तियों की जांच विषय के एक्सपर्ट्स करेंगे। इनके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
इसके बाद, उम्मीदवारों के फाइनल स्कोर की गणना की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरणों यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित होने के बाद ही शुरू होगी।
अगली खबर
]हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञों सहित 650 चिकित्सकों की भर्ती करेगी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चिकित्सा महाविद्यालयों के अलावा, राज्य सरकार सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी कर रही है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा