CG NEET UG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, रिपोर्टिंग 27 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 26, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
सीजी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रिजल्ट में कुल 2,560 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें 2114 एमबीबीएस सीटें और 446 बीडीएस सीटें शामिल हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ मेडिकल एंड डेंटल काउंसलिंग कमेटी ने आज सीजी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीजी डीएमई की ऑफिशियल वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट जांच सकते हैं।
सीजी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रिजल्ट में कुल 2,560 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें 2114 एमबीबीएस सीटें और 446 बीडीएस सीटें शामिल हैं। सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए एडमिशन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से 27 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया 29 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से पुनः शुरू होगी और 3 सितंबर, 2026 को शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 28 अगस्त को अवकाश रहेगा। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए उपस्थित होने से पहले छत्तीसगढ़ मेडिकल स्नातक प्रवेश नियम, 2025 ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
काउंसलिंग प्राधिकरण ने कहा कि जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए काउंसलिंग व प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। आवंटन पत्र में उल्लिखित अंतिम प्रवेश तिथि से पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य की अंतिम रैंक एमबीबीएस के लिए 9194 और बीडीएस के लिए 9193 है। यह अंतिम रैंक क्रमशः अभिषेक आई मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च, जुनवानी-भिलाई, दुर्ग और श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, रायपुर के लिए दर्ज की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Chhattisgarh NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ नीट यूजी 2026 राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड - एमबीबीएस बीडीएस काउंसलिंग सेक्शन पर जाएं।
- “यूजी (एमबीबीएस/बीडीएस) काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम” पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें और सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार