Chandigarh JBT Exam 2024: चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा 28 अप्रैल
Santosh Kumar | April 23, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
Chandigarh JBT Teacher Recruitment अभियान का लक्ष्य कुल 396 जूनियर बेसिक शिक्षक पदों को भरना है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की संशोधित तिथि 28 अप्रैल है।
Chandigarh JBT Exam 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार रोल नंबर, आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
आपको बता दें कि Chandigarh JBT Teacher Recruitment अभियान का लक्ष्य कुल 396 जूनियर बेसिक शिक्षक पदों को भरना है। इनमें से 179 पद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, 94 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए, 84 पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और 39 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है।
Chandigarh JBT Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके Chandigarh JBT Exam Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट https://nltchd.info/utedu_jbt_publ/ पर जाएं।
- होमपेज पर, Download Admit Card (Roll No.) या Download Admit Card (Application No.) पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर रोल नंबर या आवेदन संख्या के जन्मतिथि डाउनलोड करें।
- स्क्रीन पर Chandigarh JBT Admit Card 2024 प्रदर्शित होगा।
- इसमें शामिल डिटेल को जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच