Trusted Source Image

CGSSB Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन तिथि नजदीक, 1654 पदों के लिए करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | August 31, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read

सीजीएसएसबी टीचर्स भर्ती 2026 के माध्यम से राज्य के शासकीय विद्यालयों (ई एवं टी-संवर्ग) में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत सहित कुल छह विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

सीजी टीचर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी टीचर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा शिक्षक पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LST26) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 2 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 1654 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक अंग्रेजी विषय के 504 पद शामिल हैं। इसके अलावा, हिंदी के 250 पद, संस्कृत के 300, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि विषय के 100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  • आवेदक के पास स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, स्नातक स्तर पर एक संबंधित विषय रहा हो। विषय के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की वेबसाइट और https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=LST26ONLINEPRESS पर उपलब्ध सीजी शिक्षक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

Also readBTSC Staff Nurse 2025 Final Result: बिहार स्टाफ नर्स फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें; 7376 कैंडिडेट चयनित

CG Teacher Recruitment 2026 Apply Online: महत्वपूर्ण तिथियां

सीजी टीचर भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

क्रम संख्याविवरणतिथि / समय

1

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि

07.08.2026 (शुक्रवार)

2

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

02.09.2026 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक

3

त्रुटि सुधार

03.09.2026 से 05.09.2026, शाम 5:00 बजे तक

4

परीक्षा की संभावित तिथि

25.10.2026 (रविवार)

5

परीक्षा का समय

सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक

6

वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि

19.10.2026 (सोमवार)

7

परीक्षा केंद्र

16 जिला मुख्यालयों में

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications