CGPSC SSE Prelims Answer Key 2025: सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि कल
Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी एसएसई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा कल राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (SSE Prelims) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी के विरुद्ध चुनौतियां दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 3 मार्च तक सीजीपीएससी एसएसई आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स के लिए सामान्य अध्ययन (पेपर 1) एवं योग्यता परीक्षा (पेपर 2) की मॉडल उत्तर कुंजी 23 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी।
अभ्यर्थियों को चुनौतियां दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का केवल एक मौका दिया जाएगा। शुल्क भुगतान के बाद अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी तथा इसके बाद उम्मीदवार दोबारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेंगे।
समय-सीमा के भीतर सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स मॉडल आंसर की 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 22 फरवरी, 2026 को आयोजित सीजी एसएसई प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मेन्स एग्जाम के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। दावा आपत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन दस्तावेज आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CGPSC SSE Answer Key 2026 Objection Window: आपत्तियां उठाएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी एसएसई आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल https://online.ecgpsconline.in/ पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल