CGBSE Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया
Santosh Kumar | January 23, 2024 | 05:36 PM IST | 1 min read
छात्र स्कूल प्रमुख समिति द्वारा प्रदान की गई यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 23 जनवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। छात्रों के लिए एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
छात्र स्कूल प्रमुख समिति द्वारा प्रदान की गई यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके छत्तीसगढ़ कक्षा 12 परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने +2 स्तर के लिए मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाने की हिदायत दी है।
छात्रों को सीजीबीएसई 2024 एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए। यदि कोई गलती पाई जाती है तो इसकी जानकारी स्कूल अधिकारियों को दें ताकि सुधार की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सके। छात्र सीजी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
CGBSE Admit Card 2024- डाउनलोड प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- 10वीं या 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- मुख्य परीक्षा 2024 पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, नाम और पिता का नाम दर्ज करें।
- विवरण प्राप्त करें पर क्लिक करें।
- सीजी बोर्ड हॉल टिकट का प्रिंट आउट संभालकर रख लें।
आपको बता दें कि सीजी बोर्ड ने परीक्षा का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च 2024 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा परीक्षाएं 1 मार्च से 12 मार्च 2024 तक सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी।
12वीं कक्षा की परीक्षाओं की बात करें तो ये दो माध्यमों हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए मान्य है जिन्होंने सेंट-अप परीक्षा उत्तीर्ण की है। जो छात्र सेंट-अप परीक्षा में असफल हो गए हैं उन्हें बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच