CG Vyapam Translator Answer Key 2025: सीजी व्यापम ट्रांसलेटर आंसर की जारी, 29 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 02:21 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ अनुवादक परीक्षा 2025 की मॉडल आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अंतर्गत अनुवादक (Translator) भर्ती परीक्षा (HCT25) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम ट्रांसलेटर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ अनुवादक परीक्षा 2025 की मॉडल आंसर की सेट - ए, बी, सी और डी के लिए एक पीडीएफ में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सीजी ट्रांसलेटर मॉडल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अनुवादक भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 23/12/2025 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 29 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा- आपत्ति टैब में दर्ज करा सकते हैं।”
सीजी व्यापम ट्रांसलेटर आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। बिना प्रमाण के प्राप्त दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा।
दावा-आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल पर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यापम अनुवादक भर्ती 2025 परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Translator Answer Key 2025 Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम ट्रांसलेटर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘अनुवादक परीक्षा 2025 मॉडल उत्तर’ लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की पीडीएफ जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी