CG Vyapam Tracer Result 2025: सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 14, 2025 | 03:15 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ ट्रेसर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड क्रेडेंशियल की आवश्यकता है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने अनुरेखक (Tracer) पदों की भर्ती परीक्षा (PHEA25) का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम ट्रेसर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी व्यापम अनुरेखक अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूम में जारी की गई है, जिसे जांचने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजी व्यापम ट्रेसर भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी पर प्राप्त दावा आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।”
छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर स्कोर लिस्ट 2025 पीडीएफ में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैटेगरी, जन्म तिथि और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण शामिल है। सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती 2025 परीक्षा 26 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 37 अनुरेखक के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4, के तहत 19500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
CG Vyapam Anurekhak Result 2025: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम अनुरेखक परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अनुरेखक भर्ती परीक्षा (PHEA25) परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी ट्रेसर रिजल्ट 2025 जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]CG TET 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जानें
सीजी टेट परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CPEB) द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच