CG Vyapam Sub Engineer Answer Key 2026: सीजी व्यापम सब इंजीनियर आंसर की जारी, 23 फरवरी तक दर्ज करें चुनौती
Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 07:28 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ सब इंजीनियर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सब इंजीनियर (सिविल / लोक.स्वा.यां.) भर्ती परीक्षा (NRDC25) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम सब इंजीनियर आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी सब इंजीनियर मॉडल आंसर की पर 23 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को चुनौतियां दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। सीजी व्यापम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 17/02/2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। उम्मीदवार उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 23/02/2026, दोपहर 3:00 बजे तक उठा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।”
परीक्षा मंडल ने कहा कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार कर लें। बिना प्रमाण के आपत्ति को अमान्य माना जाएगा।
सीजी व्यापम सब इंजीनियर 2025 परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
CG Vyapam Sub Engineer Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यामप सब इंजीनियर मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, संबंधित लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
- सीजी सब इंजीनियर आंसर की जांचें और अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]BPSC TRE 4 Schedule 2026: बीपीएससी टीआरई 4 शेड्यूल जारी, 46,595 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जल्द, जानें एग्जाम डेट
एग्जाम 22 से 27 सितंबर तक अलग-अलग शिफ्ट में होगा। आयोग ने बीपीएससी रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2026 में इसकी घोषणा की। बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी किया गया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें