CG SET 2024 Answer Key: सीजी सेट आंसर की vyapam.cgstate.gov.in पर जारी, 11 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
Saurabh Pandey | September 5, 2024 | 12:33 PM IST | 2 mins read
सीजी सेट रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सीजी सेट रिस्पॉन्स शीट में सीजी सेट परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन का विवरण शामिल है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (सीजी व्यापम) ने छत्तीगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दी है। सीजी व्यापम ने 10 विषयों के लिए सीजी सेट 2024 आंसर-की जारी किया है और अन्य विषयों को जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
सीजी सेट आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार 11 सितंबर 2024 दोपहर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि स्वयं जाकर या डाक द्वारा भेजी गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीजी सेट रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सीजी सेट रिस्पॉन्स शीट में सीजी सेट परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन का विवरण शामिल है।
CG SET Answer Key 2024 : इन 10 विषयों की आंसर की जारी
सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर की 10 विषयों के लिए जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन 10 विषयों- केमिकल साइंस, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन, भूगोल, गृह विज्ञान, लॉ, गणितीय विज्ञान - सांख्यिकी, गणितीय विज्ञान - गणित, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत के लिए सीजी सेट प्रोविजनल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read NEET PG 2024 Merit List: नीट पीजी मेरिट लिस्ट 50% एआईक्यू सीटों के लिए जारी, natboard.edu.in पर करें चेक Also read
CG SET Answer Key 2024: सीजी सेट परीक्षा विवरण
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की तरफ से 21 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा दूसरी पाली में 8 जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। अब तक सीजी व्यापम की तरफ से 19 विषयों के लिए आंसर-की जारी की जा चुकी है।
CG SET Answer Key 2024 : आंसर की चैलेंज
- छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की से संबंधित सेक्शन या आंसर की को चैलेंज करने की प्रक्रिया देखें।
- आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के विकल्प पर जाएं और क्लिक करें।
- अब उस प्रश्न का चयन करें, जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- अपने दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य अपलोड करें।
- अब प्रश्नों का चयन करने और प्रत्येक आपत्ति के लिए शुल्क का भुगतान करने के बाद अपनी चुनौती सबमिट करें।
- आंसर की चैलेंज पेज सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा