CG Vyapam Result 2025: सीजी व्यापम ने सहायक मानचित्रकार और प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का परिणाम किया जारी
Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 07:25 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 8 अप्रैल को सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती परीक्षा (WRAD25) और प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा (PLII25) का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी असिस्टेंट कार्टोग्राफर रिजल्ट 2025 और सीजी लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी है।
CG Vyapam Assistant Cartographer Result 2025: परीक्षा परिणाम
सहायक मानचित्रकार (सिविल) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 15 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। मॉडल उत्तर पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करवाकर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई और उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
CG Vyapam Lab Assistant Result 2025: परीक्षा परिणाम
सीजी व्यापम द्वारा प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 मार्च, 2026 को कराई गई थी। अभ्यर्थियों द्वारा मॉडल आंसर की के विरुद्ध उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम 8 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है।
CG Vyapam Score List: स्कोर लिस्ट
छत्तीसगढ़ व्यापम स्कोर लिस्ट में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Result 2025 Out: रिजल्ट डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, प्रयोगशाला सहायक/ सहायक मानचित्रकार पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और परिणाम जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SSC CGL 2025 Final Result: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ और अन्य विवरण जांचें
एफआरटीए में अस्थायी रूप से आवंटित उम्मीदवारों को स्लाइडिंग प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है। उम्मीदवारों को 8 से 10 अप्रैल 2026 तक लॉगिन करके अपना स्थान, तिथि और स्लॉट चुनना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा