CG Vyapam Answer Key 2025: सीजी व्यापम आंसर की जूनियर मैनेजर परीक्षा के लिए जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 17, 2025 | 01:52 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम जूनियर मैनेजर मॉडल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक चुनौतियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से जूनियर मैनेजर भर्ती परीक्षा 2025 (CBJM23) के प्रश्न पत्र के लिए मॉडल उत्तर कुंजी 16 सितंबर को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम जूनियर मैनेजर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
मॉडल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवार 22 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। चुनौती विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, “Group-II कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर, Group-I (कनिष्ठ प्रबंधक (2) (कंस्ट्रक्शन / मेनटेन्स), उप प्रबंधक (उप यंत्री)) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर और Group-III (कनिष्ठ प्रबंधक (2) (आईटी/ प्रोग्रामर), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (आई.टी. विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर), सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर )) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं।”
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उक्त परीक्षा के मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है।”
आगे कहा गया कि, निर्धारित समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Junior Manager Model Answer Key: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम जूनियर मैनेजर मॉडल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, मॉडल आंसर की टैब पर क्लिक करें।
- CBJM23-2025 प्रश्न पत्र का मॉडल आंसर की डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आवश्यक दस्तावेज और शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार