CG Amin Admit Card 2025: सीजी व्यापम अमीन एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा तिथि
Abhay Pratap Singh | November 28, 2025 | 06:26 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यापम अमीन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 (WRDA25) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम अमीन एडमिट कार्ड 2025 जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम अमीन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को सीजी अमीन एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
CG Vyapam Amin Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। फुटवियर में चप्पल पहन सकते हैं। वहीं, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। नीचे सारणी में सीजी व्यापम अमीन 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिला |
|---|---|---|---|
| अमीन (WRDA25) | 7 दिसंबर, 2025 (रविवार) | दोपहर 12:00 बजे से 2:15 बजे तक | 16 |
नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0711-2972780 और फोन नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
सीजी अमीन परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना जांच सकते हैं।
CG Vyapam Amin admit card 2025: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार छत्तीसगढ़ अमीन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, अमीन भर्ती परीक्षा (WRDA25) एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी व्यापम अमीन एडमिट कार्ड 2025 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा