CG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम एडमिट कार्ड डेट सहायक मानचित्रकार, लैब असिस्टेंट परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक मानचित्रकार (सिविल) (WARD25) और प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 (PLII25) लिखित भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना सीजी व्यापम 2026 हाल टिकट जांच सकेंगे।
सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर 2026 एडमिट कार्ड 9 मार्च से और सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट 2026 एडमिट कार्ड 16 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। सीजी व्यापम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
CG Vyapam Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम
- सहायक मानचित्रकार (सिविल) - लिखित भर्ती परीक्षा 15 मार्च, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 - सीजी व्यापम द्वारा परीक्षा का आयोजन 22 मार्च, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा दिवस निर्देश और ड्रेस कोड का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
CG Vyapam Admit Card 2026 PDF Download: डाउनलोड चरण
सीजी व्यापम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल