CG SET Answer Key 2026: सीजी एसईटी मॉडल आंसर की cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, 26 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 07:04 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज छ्त्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पेपर-1 (जनरल पेपर) और पेपर-2 (हिंदी व अंग्रेजी) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
सीजी एसईटी आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, छत्तीसगढ़ एसईसी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। उत्तर कुंजी की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
सीजीएसएसबी ने छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 की मॉडल आंसर की पर 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। दावा आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा- आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। अभ्यर्थियों को निर्देशानुसार दावा चुनौती पत्ति दर्ज करानी होगी। निर्धारित समय के बाद पोर्टल पर आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे।”
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। सीजी एसईटी 2026 फाइनल आंसर की आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
Chhattisgarh SET 2026 Answer Key: डाउनलोड करें
सीजी एसईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी आंसर की पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in/Posts?tag=MODELANS पर जाएं।
- छत्तीसगढ़ एसईटी 2026 पेपर-1/ पेपर-2 हिंदी/ पेपर-2 अंग्रेजी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार