CG SET Answer Key 2026: सीजी एसईटी मॉडल आंसर की ईकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस के लिए जारी, आपत्ति दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read
सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पेपर-2 ईकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस के लिए जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 23 अक्टूबर से सीजी एसईटी आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 पर ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 28 अक्टूबर (दोपहर 3:00 बजे) तक का समय भी दिया गया है। अभ्यर्थी को चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।
सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर आपत्तियों के संबंध में प्राप्त किसी भी अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने बताया कि, आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले चुनौती से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रिंटआउट निकालकर रख लें। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी।
निर्धारित तिथि एवं समय के बाद पोर्टल पर दावा आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG SET Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी पोर्टल https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- एसईटी मॉडल आंसर की 2026-ईकोनॉमिक्स/ पॉलिटिकल साइंस पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार