CG SET 2024 Answer Key: सीजी सेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन, जानें शुल्क, प्रक्रिया

सीजी व्यापम ने 10 विषयों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी सेट परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित की गई थी।

सीजी सेट आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी कल (11 सितंबर) दोपहर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)सीजी सेट आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी कल (11 सितंबर) दोपहर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | September 10, 2024 | 06:25 PM IST

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (सीजी व्यापम) द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का कल (11 सितंबर) आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि जारी आंसर-की में कोई गड़बड़ी है, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के जरिए सीजी सेट आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

सीजी सेट आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सीजी व्यापम ने 10 विषयों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी सेट परीक्षा 21 जुलाई को आयोजित की गई थी।

Background wave

CG SET 2024 Answer Key: आपत्ति शुल्क

सीजी सेट आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी कल (11 सितंबर) दोपहर 3 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी ध्यान दें कि व्यक्तिगत रूप से या डाक से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन 10 विषयों- रासायनिक विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, भूगोल, गृह विज्ञान, कानून, गणितीय विज्ञान – सांख्यिकी, गणितीय विज्ञान – गणित, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत के लिए सीजी सेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readCG NEET UG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन जारी

CG SET Answer Key 2024: ऐसे करें आंसर की चैलेंज

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजी सेट उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'Profile Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • सीजी सेट 2024 आंसर-की चैलेंज लिंक को ओपन करें।
  • अब उस प्रश्न का चयन करें, जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
  • प्रश्नों का चयन कर आपत्ति शुल्क भुगतान के बाद चुनौती सबमिट करें।
  • अंत में उत्तर कुंजी चुनौती पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications