CG PPT Counselling 2025: सीजी पीपीटी काउंसलिंग शेड्यूल cgdteraipur.cgstate.gov.in पर जारी, पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | June 12, 2025 | 07:23 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2025 काउंसलिंग का आयोजन कुल तीन राउंड में ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।
नई दिल्ली: डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE), छत्तीसगढ़ ने सीजी प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजी पॉलिटेक्निक परीक्षा (CG PPT) 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। सीजी पीपीटी काउंसलिंग शेड्यूल cgdteraipur.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट काउंसलिंग 2025 का आयोजन कुल तीन चरणों में किया जाएगा। राउंड 1 के लिए सीजी पीपीटी काउंसलिंग पंजीकरण 11 जून से शुरू है और 15 जून तक बंद हो जाएगी। सीजी पीपीटी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 20 जून को शाम 6:00 बजे की जाएगी।
सीजी पीपीटी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और कॉलेज में रिपोर्ट करना शामिल है। सूचना में कहा गया कि राउंड 1 काउंसलिंग के बाद सीटें रिक्त रहने की स्थिति में ही राउंड 2 और राउंड 3 की काउंसलिंग कराई जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एक पाठ्यक्रम के लिए एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के लिए अभ्यर्थी को अलग से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 0771-2221376 पर कॉल या cgdtecounselling@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
CG PPT 2025 Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट काउंसलिंग 2025 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 पंजीकरण | 11 जून से 15 जून, 2025 तक |
| मेरिट लिस्ट | 17 जून, 2025 |
| दावा आपत्ति | 18 जून, 2025 |
| आवंटन रिजल्ट | 20 जून, 2025 |
| प्रवेश | 21 जून से 24 जून, 2025 तक |
| सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 पंजीकरण | 26 जून से 29 जून, 2025 तक |
| मेरिट लिस्ट | 1 जुलाई, 2025 |
| दावा आपत्ति | 2 जुलाई, 2025 |
| आवंटन रिजल्ट | 4 जुलाई, 2025 |
| प्रवेश | 5 जुलाई से 8 जुलाई, 2025 तक |
| सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 पंजीकरण | 10 जुलाई से 13 जुलाई, 2025 तक |
| मेरिट लिस्ट | 15 जुलाई, 2025 |
| दावा आपत्ति | 16 जुलाई, 2025 |
| आवंटन रिजल्ट | 18 जुलाई, 2025 |
| प्रवेश | 19 जुलाई से 22 जुलाई, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच