CG PAT 2025: छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए पंजीकरण vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 25, 2025 | 10:41 PM IST | 2 mins read
सीजी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद उम्मीदवार 22 से 24 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2025 (CG PAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पीएटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सीजी पीएटी 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र सीजी पीएटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनिवार्य विषय के रूप में पीसीएम या पीसीबी या कृषि विज्ञान, कृषि गणित, फसल उत्पादन और बागवानी (इनमें से कोई भी) का अध्ययन उम्मीदवार ने किया हो।
सीजी पीएटी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी आवेदकों के लिए फीस 200 रुपए है। छत्तीसगढ़ पीएटी 2025 रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।
कक्षा 12वीं में 50% अंक वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी को 5% की छूट दी जाएगी। सीजी पीएटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष तथा एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण समाप्त होने के बाद उम्मीदवार 22 से 24 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। CG PAT 2025 परीक्षा 15 मई को एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। सीजी पीएटी 2025 एडमिट कार्ड 7 मई को जारी किया जाएगा।
सीजी पीएटी 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीजी पीएटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। सीजी पीएटी 2025 पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी