CG Laboratory Assistant Vacancy 2025: सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए आवेदन शुरू; पात्रता, तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read
सीजी व्यापम लैब असिस्टेंट 2025 आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को 28 जनवरी से आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा (PLII25) 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2025 के लिए 27 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रिॉनिक्स में आईटीआई प्रमाण-पत्र हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों/ प्रावधानों के अनुसार होगी।
सीजी व्यापम लेबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान कराना होगा। अधिक जानकरी के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PLII25ONLINE पर विजिट करें।
CG Vyapam Laboratory Assistant Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2025 के लिए डायरेक्ट आवेदन लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर जाएं और आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें। फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Chhattisgarh Laboratory Assistant Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
सीजी लैब असिस्टेंट सैंपलर ग्रेड 2 भर्ती 2025 के लिए नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 2 जनवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जनवरी, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| त्रुटि सुधार | 28 से 30 जनवरी, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 22 मार्च, 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 16 मार्च, 2026 |
| परीक्षा केंद्र | 5 संभागीय मुख्यालय |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार