CG Fireman Admit Card 2026: सीजी फायरमैन एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, 19 जुलाई को परीक्षा
Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 11:26 AM IST | 3 mins read
सीजी फायरमैन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमैन पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फ्रिस्किंग के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जा सके। प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र पूरी तरह से डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। सीजी व्यापम फायरमैन प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाईसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
CGSSB Fireman Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- लेटेस्ट अपडेट या एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं।
- अब "सीजी एनएसएफ एडमिट कार्ड 2026" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
CGSSB Fireman Exam 2026: परीक्षा तिथि
सीजी व्यापम फायरमैन (NSF26) पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
CGSSB Fireman Exam 2026: ड्रेस कोड
उम्मीदवार हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मरून, बैंगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
CGSSB Fireman Exam 2026: परीक्षा गाइडलाइंस
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा के पहले आधे घंटे एवं आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
- चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें ।
- निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वांचित किया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8289801982 पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP Home Guard DV Admit Card 2026: बोर्ड ने 9 जिलों के लिए डीवी-पीएसटी की डेट्स बदली; संशोधित एडमिट कार्ड जारी
यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक आदिसूचना जारी की है। बोर्ड ने 9 जिलों के उम्मीदवारों के लिए नई डेट्स जारी कर दी हैं और उनके संशोधित एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल