CG BSc Nursing Result 2025: सीजी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट घोषित, छात्रों की कंबाइन लिस्ट, फाइनल आंसर की भी जारी
Santosh Kumar | July 30, 2025 | 09:08 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीजी बीएससी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। साथ ही, छात्रों की कंबाइन लिस्ट और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके सीजी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। सीजी व्यापम द्वारा जारी कंबाइन लिस्ट में 30,243 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सीजी बीएससी नर्सिंग 2025 कंबाइन सूची में प्रत्येक छात्र का रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, श्रेणी, लिंग (पुरुष / महिला), जन्म तिथि, विकलांगता स्थिति (पीएच), निवास राज्य (डीओएम) और प्राप्त अंकों का प्रतिशत शामिल है।
CG BSc Nursing 2025: बीएससी नर्सिंग फाइनल आंसर की जारी
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 29 मई 2025 को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद सीजी व्यापम द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है।
काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएँगे। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, जैसे 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
CG BSc Nursing Result 2025: सीजी व्यापम हेल्पलाइन नंबर
सीटों का आवंटन मेरिट रैंक और कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है या कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो वे सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी