CDAC C-CAT Admit Card 2024: सीडेक कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 2, 2024 | 06:23 PM IST | 2 mins read
सीडेक सी-सीएटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) ने आज यानी 2 जुलाई को सीडेक कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in के माध्यम से सीडीएटी सी-सीएटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सी-सीएटी 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि एवं समय, परीक्षा दिशानिर्देश, परीक्षा केंद्र का पता और व्यक्तिगत विवरण सहित अन्य जानकारी दी गई है।
सीडीएसी सी-सीएटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सी-सीएटी 2024 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन CDAC C-CAT 2024 एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध पहचान पत्र की मूल प्रति ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 6 और 7 जुलाई को ऑफलाइन मोड में सीडेक सी-सीएटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र को तीन सेक्शन भाग-ए, भाग-बी और भाग-सी में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन की अवधि एक घंटे होगी। प्रत्येक खंड दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
सीडेक सी-सीएटी 2024 पेपर में प्रत्येक खंड में 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को तीन अंक दिए जाएंगे। जुलाई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीडेक अगस्त 2024 बैच के पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।
CDAC C-CAT Admit Card 2024: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार सीडेक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- CDAC C-CAT की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- सी-सीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- सीडेक 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल