Trusted Source Image

CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई सुपरिटेंडेंट टियर 2 आंसर की cbse.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस

Santosh Kumar | July 17, 2025 | 05:16 PM IST | 2 mins read

अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वह "सबमिट की चैलेंज" लिंक पर जाकर प्रश्न का चयन कर सकता है।

बोर्ड ने 5 जुलाई, 2025 को सीबीएसई अधीक्षक टियर 2 परीक्षा आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने 5 जुलाई, 2025 को सीबीएसई अधीक्षक टियर 2 परीक्षा आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सुपरिटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। सीबीएसई ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने 5 जुलाई, 2025 को सीबीएसई अधीक्षक टियर 2 परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के साथ अपनी स्कैन की गई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वह "सबमिट की चैलेंज" लिंक पर जाकर प्रश्न का चयन कर सकता है और जो उत्तर उसे सही नहीं लगता है, उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

CBSE Superintendent Answer Key: ऑब्जेक्शन डेट, फीस

सीबीएसई उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी और इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025, रात 11:59 बजे है। ईमेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए ₹1000 का शुल्क लगेगा, जिसका भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसी कार्ड में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया होगा।

Also readCBSE: सीबीएसई का सभी स्कूलों को निर्देश, कैंपस में लगाना होगा ऑयल बोर्ड, स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देना लक्ष्य

CBSE Recruitment 2025: कैसे डाउनलोड करें आंसर की?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से टियर 2 सीबीएसई सुपरिटेंडेंट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cbseit.in/cbse/2025/srdkey2/default.aspx
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण भरें और लॉगिन करें।
  • सीबीएसई सुपरिटेंडेंट आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसकी मदद से उम्मीदवार अपने सभावित अंको की गणना करें।
  • यदि आंसर की में कोई विसंगति है तो इस पर आपत्ति दर्ज करें।

शुल्क सहित आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि विशेषज्ञों को सीबीएसई सुपरिटेंडेंट आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे सुधारा जाएगा। विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम होगा और उस पर आगे कोई चर्चा नहीं की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications