CBSE ने उपनियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली, राजस्थान के 27 स्कूलों को भेजा कारण बताओ नोटिस
Santosh Kumar | September 13, 2024 | 07:48 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें से 22 दिल्ली के दो जोन और 5 राजस्थान के अजमेर जोन से हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राजस्थान और दिल्ली में बोर्ड से संबद्ध 27 स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई की है। बोर्ड ने उपनियमों का उल्लंघन करने पर स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन निरीक्षणों के दौरान बोर्ड के नियमों का कई तरह से उल्लंघन पाया गया।
सीबीएसई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इन स्कूलों में नामांकन और उपस्थिति के नियमों के उल्लंघन के मामले पाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूलों में कक्षा 11 और 12 में ऐसे छात्रों की संख्या अधिक थी जो कक्षाओं में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं थे।
इसके अलावा, इन स्कूलों के उपस्थिति रिकॉर्ड में भी विसंगतियां पाई गईं, जिससे सीबीएसई मानदंडों के अनुपालन पर सवाल उठे। कुछ स्कूलों ने बोर्ड द्वारा निर्धारित बुनियादी ढांचे के मानदंडों का भी उल्लंघन किया, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की सुरक्षा से समझौता हुआ है।
सीबीएसई ने इन स्कूलों को भेजा नोटिस
बोर्ड ने नोटिस में स्कूलों से उनकी प्रवेश प्रक्रिया, बुनियादी ढांचे के मानकों और बोर्ड के अन्य नियमों के अनुपालन पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। सीबीएसई ने कहा है, "बोर्ड शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों की सख्ती से निगरानी करेगा।"
इन निष्कर्षों के जवाब में सीबीएसई ने 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें से 22 दिल्ली के दो जोन और 5 राजस्थान के अजमेर जोन से हैं। बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन स्कूलों की सूची जारी की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम