CBSE Final Date Sheet 2026: सीबीएसई फाइनल डेट शीट कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 05:17 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 30 अक्टूबर को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फाइनल डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च तक और कक्षा 12वीं परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। प्रत्येक दिवस की परीक्षा एक पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे कराई जाएगी।
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड एवं मैथमेटिक्स बेसिक विषय से और सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप व शॉर्टहैंड (हिंदी और अंग्रेजी) विषय से शुरू होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा सामान्यतः लिए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल (गैप) दिया गया है। सीबीएसई अंतिम समय सारणी तैयार करते समय 40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखा गया है।”
सीबीएसई ने कहा, जेईई मुख्य (JEE Main) और सीबीएसई परीक्षाएं एक ही समय पर न हों, एनटीए को जेईई मुख्य आवेदन पत्र में कक्षा 11 के विद्यार्थी को पंजीकरण संख्या भरना आवश्यक होगा। इस संबंध में, सभी विद्यालयों से अनुरोध है कि वे अपने कक्षा 11 के छात्रों को उनकी पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराएं।
आगे कहा गया कि, कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है और बोर्ड परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले समाप्त करने का प्रयास किया गया है।
CBSE Class 10 12 Date Sheet 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र सीबीएसई डेट शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मुख्य वेबसाइट’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “बोर्ड परीक्षा 2026 कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- छात्र कक्षा 10वीं/12वीं डेटशीट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार