CBSE CTET Registration 2026: सीटेट रजिस्ट्रेशन लिंक ctet.nic.in पर जल्द सक्रिय होने की उम्मीद, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 03:44 PM IST | 2 mins read
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को देश भर के 132 शहरों में कुल 20 भाषाओं में किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द ही सक्रिय किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीबीएसई सीटेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले, सीबीएसई ने सीटेट 2026 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। सीटीईटी 2026 एग्जाम का 21वां एडिशन 8 फरवरी, 2026 को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित किया जाएगा। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में होगा। सीटेट परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
CTET 2026 Notification: शैक्षिक योग्यता
- पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) - कैंडिडेट न्यूनतम 50% अंकों में 12वीं कक्षा की परीक्षा पास हो। साथ ही, प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या प्रारंभिक शिक्षा में 4 वर्षीय स्नातक या उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री + बीएड होना चाहिए।
- पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) - 50% अंकों में स्नातक डिग्री हो और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या बीएड या 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक हो। या 50% अंकों में सीनियर सेकेंडरी के साथ बीए बीएड/ बीएससी बीएड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
सीटेट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 500 रुपये तथा पेपर 1 + पेपर 2 के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
पिछले माह जारी की गई अधिसूचना में सीबीएसई ने कहा था कि एग्जाम, सिलेबस, भाषाएं, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम फीस, एग्जामिनेशन शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में जल्द उपलब्ध होगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को सीटेट की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CTET 2026 Application Form: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीटेट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा