CBSE CTET 2026 Exam Date: सीबीएसई सीटेट परीक्षा तिथि ctet.nic.in पर घोषित, पंजीकरण नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | October 24, 2025 | 07:02 PM IST | 1 min read
सीटीईटी दिसंबर 2025 में दो पेपर होंगे। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2025 के दिसंबर सत्र की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। सीबीएसई सीटीईटी अधिसूचना 2025 के अनुसार, परीक्षा का 21वां संस्करण 8 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटीईटी दिसंबर 2025 में दो पेपर होंगे। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषाएं, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहरों और महत्वपूर्ण तिथियों का विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध होगी।
सीबीएसई हर वर्ष दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। जुलाई और दिसंबर के महीने में। सीटेट के पेपर-1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर-2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष जुलाई सेशन का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार