CTET 2025 July Notification: सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, एप्लीकेशन फीस, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | March 27, 2025 | 08:54 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई आमतौर पर साल में दो बार सीटेट परीक्षा (जुलाई और दिसंबर सत्र) आयोजित करता है। पिछले वर्ष सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी और परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा पेपर 1 और 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की जाती है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2025 सत्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। सीटेट परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर इंफॉर्मेशन ब्रोशर के साथ सीटेट आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए पूरा कार्यक्रम जारी करेगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीबीएसई उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अनुमति देता है। इसके बाद परीक्षा शहर की सूचना पर्ची, एडमिट कार्ड, परीक्षा का आयोजन, उत्तर कुंजी जारी करना, आपत्ति विंडो, अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की घोषणा की जाती है।
सीबीएसई आमतौर पर साल में दो बार सीटेट परीक्षा (जुलाई और दिसंबर सत्र) आयोजित करता है। पिछले वर्ष सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी और परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा पेपर 1 और 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की जाती है।
CTET 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग ऑन करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और पंजीकरण संख्या/आवेदन संख्या नोट करें।
- लेटेस्ट स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अब सीटेट परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज प्रिंट करें।
CTET 2025 July:आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
पेपर-I या पेपर-II की फीस
|
पेपर-I और पेपर-II दोनों की फीस
|
|---|---|---|
|
सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)
|
1000 रुपये
|
1200 रुपये
|
|
एससी/एसटी/विकलांग व्यक्ति
|
500 रुपये
|
600 रुपये
|
CTET 2025: परीक्षा पैटर्न
सीटेट में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। सीटेट के दो पेपर होंगे-
- पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
- पेपर II उस उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
- जो उम्मीदवार दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उन्हें दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) देने होंगे।
CTET क्या है?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को सीटेट के नाम से जाना जाता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटाई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीटेट परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा का उद्देश्य KVS, NVS और अन्य सहित केंद्र सरकार के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के पदों के लिए आवेदकों का मूल्यांकन करना है।
अगली खबर
]CBSE Parenting Calendar 2025: सीबीएसई पैरेंटिग कैलेंडर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 28 मार्च को लॉन्च होगा
सीबीएसई पेरेंटिंग कैलेंडर का उद्देश्य स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रत्येक बच्चे की अनूठी शक्तियों को पहचानने और उनका पोषण करने के लिए सशक्त बनाकर छात्र कल्याण को बढ़ावा देना है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा